फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में ई-रिक्शा स्टैंड की दरकार, चालकों ने लगाई गुहार

Sat, 27 Apr 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में अधिकारी को बताई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्टैंड न होने के कारण ई-रिक्शा चालक परेशान हैं। उन्होंने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंच कर अधिकारी को समस्या से अवगत करवाया और जल्द कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एआरटीओर कार्यालय ई रिक्शा ऑटो चालकों ने एआरटीओ के उपलब्ध न होने पर इंस्पेक्टर से मुलाकात की। चालक पोला राम ने बताया कि कई बेरोजगार युवाओं ने स्वरोजगार के लिए लोन पर ई-रिक्शा ऑटो खरीद हैं। लेकिन वाहन लगाने के लिए शहर में कोई भी ई-रिक्शा स्टैंड नहीं है, जिस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूसरे ऑटो चालक स्टैंड पर वाहन लगाने नहीं देते। कई बार सवारियों को भी अपने स्टैंड के आसपास से ई-रिक्शा पर बैठने नहीं देते हैं। सड़क किनारे खड़े होने पर कई बार पुलिस की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में पहले भी कई बार प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन आजतक समाधान नहीं हो पाया। इंस्पेक्टर कमल ने चालकों को आश्वासन दिया कि जब तक शहर में ई-रिक्शा स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक अन्य ऑटो स्टैंड पर ही ई-रिक्शा को भी लगाने के लिए एआरटीओ से बात कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें