फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी मेटाडोर स्टैंड के पास बना डंपिंग स्टेशन बंद

Wed, 14 Aug 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल की मांग पर नप के सीईओ ने उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी मेटाडोर स्टैंड के पास बने डंपिंग स्टेशन को नगर परिषद ने बंद कर दिया है। इसके बाद दुकानदारों, यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
मंगलवार को व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान जितेंद्र वरमानी व चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया के नेतृत्व में नगर परिषद के सीईओ से मिला। इस दौरान उन्होंने समस्या बताते हुए चिनैनी मेटाडोर स्टैंड के पास बने डंपिंग स्टेशन को बंद करने की मांग उठाई। इसके बाद सीईओ विशाल सड़ोत्रा व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीईओ ने समस्या को देखते हुए डंपिंग स्टेशन को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि काफी समय से दुकानदारों, स्थानीय लोगों और चालकों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं। सभी लोग बहुत परेशान थे। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस डंपिंग स्टेशन को बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें