डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते स्कूल छात्र। प्रशासन
उधमपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रमों के तहत उधमपुर जिले के शैक्षणिक संस्थानों ने विशेष गतिविधियों की एक शृंखला आयोजित की, जिसमें उनकी स्थायी विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान का जश्न मनाया गया।
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यालय बप्प और चक रखवालान सहित सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल जोहनू उधमपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां प्रात कालीन सभा सत्र के दौरान स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया और डॉ. मुखर्जी की विरासत का सम्मान किया और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने तथा एक राष्ट्र, एक संविधान के सिद्धांत की वकालत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाई। इन कार्यक्रमों ने छात्रों को भारत की राजनीतिक और संवैधानिक अखंडता में डॉ. मुखर्जी के महत्वपूर्ण योगदान को समझने के लिए एक मूल्यवान शैक्षिक मंच प्रदान किया।