डोडा। पुलिस ने गंदोह से नौ सौ ग्राम चरस सहित दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सरदार मोहम्मद निवासी सेरू, शाप्रियोट थानेकोठी चंबा और होशियार सिंह निवासी सनवाल चुराह चंबा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गंदोह पुलिस स्टेशन की एक टीम सेरू कहल जुगसर क्षेत्र की गश्त पर थी। इस दौरान पैदल आ रहे दो लोग पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नौ सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में दोनों के खिलाफ थाना गंदोह में मामला दर्ज किया गया है। संवाद