फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मतदान के लिए एक दिन देरी से विदाई, वोट डालकर ससुराल गई दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। विभिन्न धर्म संस्कृतियों के देश में लोकतंत्र लोगों की मतदान करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही जीवंत है। इसका उदाहरण भद्रवाह के दांडी गांव की मोनिका शर्मा और उसके परिजनों ने बाखूबी दिया। ससुराल पक्ष ने भी इसमेंं मदद की। जम्मू से बरात लेकर पहुंचे विशाल ने बताया कि शादी की रस्मों के बाद जब विदाई होने लगी तो लड़की पक्ष ने यह कहते हुए एक दिन देरी से विदाई का समय कि कल मतदान है। उन्होंने भी मतदान के महत्व को समझते हुए रुकने की हामी भर दी। दूसरे दिन मतदान के बाद वह बारात लेकर लौटे। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बीच नव दंपती रिश्तेदारों के साथ मतदान केंद्र गाठा पहुंचे। यहां मोनिका ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूल्हे विशाल शैंकी ने सभी मतदाताओं से विकास के लिए वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें