फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीएलएसए उधमपुर ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया

विज्ञापन
डीएलएसए उधमपुर ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। आयोजक
विज्ञापन
उधमपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) उधमपुर ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और सचिव डॉ. स्मृति शर्मा के मार्गदर्शन में नरसिंह देव आयुर्विज्ञान संस्थान उधमपुर के सहयोग से विश्व जनजातीय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधमपुर कमलेश पंडित उपस्थित थे। डीएलएसए उधमपुर के पैनल अधिवक्ता एडवोकेट संजीत कुमार ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व और आदिवासी अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन योजना 2015 के साथ-साथ हाशिए पर पड़े और कमजोर आदिवासी समुदायों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करने हेतु 2025 योजना पर बात की।
उन्होंने आदिवासियों को उपलब्ध कानूनी अधिकारों और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कमलेश पंडित ने आदिवासी समुदायों को समर्थन और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगरोटा उधमपुर, गुज्जर एवं बकरवाल छात्रावास तथा नरसिंह देव आयुर्विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें