छात्रों और स्टॉफ की पुरानी मांग होगी पूरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड 11 स्थित सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल शिवनगर की चहारदीवारी न होने के चलते छात्राओं और स्टॉफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, अब यह समस्या जल्द ही दूर होने वाली है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की चहारदीवारी के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 5.72 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी का निर्माण होगा। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक की ओर से लिखित में अवगत करवाया गया था।
गौरतलब रहे कि चहारदीवारी न होने के चलते कई जानवर व लावारिस कुत्ते स्कूल परिसर में आ जाते हैं। इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की चहारदीवारी के लिए मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में मंजूरी पत्र मिल गया है। विभाग की ओर से चारदीवारी बनाने के लिए पैसा मंजूर कर स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण करवा दिया जाएगा। विभाग का प्रयास रहा है कि स्कूलों में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। आने वाले समय में और भी कई स्कूलों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर