उधमपुर। शहर के वार्ड 11 व 15 में कुछ दिन पहले डेंगू के मामले मिलने के बाद वीरवार को परिषद की ओर से फॉगिंग करवाई गई। इस दौरान लोगों ने नगर परिषद से एक बार फिर से सफाई अभियान चलाने की अपील की। नगर परिषद के सीईओ विशाल सड़ोत्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से रोजाना परिषद के सफाई कर्मचारी व फॉगिंग करने वाली टीमें लगातार शहर के वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग कर रही हैं। डेंगू से बचाव के लिए परिषद की ओर से तैयारियां कर रखी हैं। प्रयास है कि इस बार डेंगू के कम मामले आएं। संवाद