फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन नशा तस्कर आठ दिन की पुलिस रिमांड पर

Fri, 20 Sep 2024 07:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी में नाके के दाैरान 488.76 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए थे तीनों तस्कर
विज्ञापन

अदालत ने हर 48 घंटे में आरोपियों का मेडिकल करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नारको रिकवरी मामले में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक विशाल भारती ने नशा तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
टिकरी पुलिस चौकी के इंचार्ज पीएसआई मनवीर सिंह ने मुख्तार अहमद निवासी करमाड़ा पुंछ, मोहम्मद हाफिज और अब्दुल हामिद दोनों निवासी वार्ड 10 झूलास पुंछ को वीरवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

केस डायरी देखने के बाद मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले की प्रकृति, जांच के चरण और वर्तमान मामले में शामिल अपराधों की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को रिमांड पर लेना जरूरी है। इसके तहत उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने जांच अधिकारी को रिमांड अवधि के दौरान हर 48 घंटे के बाद आरोपियों की मेडिकल जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा, रिमांड पर लिए गए आरोपियों को कानूनी सलाहकारों को नियुक्त करने और मामले में उनसे सलाह लेने के उनके अधिकारों से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

गाैरतलब रहे कि इंचार्ज पुलिस पोस्ट मनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम नाका पाॅइंट पर जम्मू से घाटी की ओर आ रही कार से 488.76 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस संबंध में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें