उधमपुर। छह माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश होने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई है। बच्चे की पहचान अंशु शर्मा पुत्र कुलदीप कुमार निवासी धन्नास चिनैनी के रूप में हुई है। मौजूदा समय में उधमपुर बस स्टैंड के प्रेम होटल में परिवार रुका हुआ था। बच्चा पहले से बीमार था। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनाें के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद