संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत मुत्तल के दुखड़ा पुल के नीचे स्थानीय लोगों ने शनिवार को एक महिला का शव देख इसकी सूचना टिकरी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की सिर कटा शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्टेशन रैंबल में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शव की हालत काफी खराब है। पुलिस जांच कर रही है कि महिला का सिर काट कर हत्या की गई है या फिर पुल के नीचे पड़े रहने के चलते जानवर इसका सिर खा गए हैं। फिलहाल यह अभी जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।