फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दरसू में भूस्खलन, छह घंटे बंद रही धार रोड पर आवाजाही

विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड ​स्थित दरसू इलाके में वैक​​ल्पिक मार्ग तैयार होने का इंतजार करने लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कश्मीर, पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला धार रोड शनिवार को लगभग छह घंटे बंद रहा। धरसू इलाके में भारी बोल्डर और भूस्खलन की वजह से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शनिवार सुबह लगभग 12 बजे दरसू इलाके में पहाड़ी से भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे और भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी के हताहत या माली नुकसान की सूचना नहीं हैं। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बड़ी चट्टानों को काटना और उन्हें हटाने संभव नहीं था। जिसके चलते मशीनरी के माध्यम से एक तरफ का मलबा हटाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे तैयार करने में लगभग छह घंटे लग गए। प्रभावित क्षेत्र के दोनों और फंसे यात्रियों व वाहन चालकों का काफी परेशानी के साथ-साथ लंबा इंतजार करना पड़ रहा। हालांकि शाम लगभग छह बजे तक अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया गया जिसके बाद दोनों और वाहनों की आवाजाही फिर से बहाल हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें