फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डबरेह में बारिश से मकानों को हो रहे नुकसान का मांगा मुआवजा

विज्ञापन
 डबरैह के वार्ड 3 में बारिश को हुए नुकसान की जानकारी देते ग्रामीण :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते डबरेह गांव के वार्ड नंबर तीन के लोगों ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि बारिश के चलते उनके मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है इसलिए जल्द से जल्द प्रशासनिक टीम को भेज कर नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा देकर राहत दी जाए।
विज्ञापन

मोहम्मद सदीक ने कहा कि वार्ड तीन की ज्यादातर आबादी अनुसूचित जाति समुदाय की है जो पशुपालन से अपना भरण पोषण करते हैं। इनके ज्यादातर मकान कच्चे हैं। लगातार हो रही बारिश से इनके मकानों का काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद अभी तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। उनकी मांग है कि प्रशासन नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही प्रशासन ने उनकी परेशानी पर ध्यान नहीं दिया तो वे डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना लगाने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें