अमरनाथ में किया जाएगा रूद्राभिषेक, 30 जून को होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड 21 के शनि मंदिर दंदयाल से हर-हर महादेव और भोले बाबा के जयकारों के साथ तीसरी वार्षिक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। उन्होंने कांवड़ यात्रा को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
उन्होंने बताया कि उधमपुर से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा हरिद्वार से गंगा जल होकर अमरनाथ में पहुंचकर रूद्राभिषेक करेगी। 30 जून को यात्रा उधमपुर में पहुंच कर संपन्न होगी। यात्रा के आयोजक विकास कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और देश की सुख-समृद्धि के लिए उधमपुर से हरिद्वार के लिए लगातार तीसरी बार और हरिद्वार से अमरनाथ के लिए पहली बार यह कांवड़ यात्रा निकाली गई है। तीन साल पहले उधमपुर से हरिद्वार के लिए यह कांवड़ यात्रा शुरू की थी। इस बार पहली बार यह कांवड़ यात्रा हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर अमरनाथ में भगवान भोले नाथ का रूद्राभिषेक करेंगे। इस बार यात्रा में 25 कांवड़ यात्री शामिल हैं। इस मौके पर एडवोकेट सुहानी कटोच, भाजपा नेता राजकुमार बुच्चा आदि मौजूद रहे।