संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय में शनिवार को संत कबीर दास के प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संत को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
डाक बंगला के पास स्थित कबीर सभा में शनिवार सुबह एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें संत कबीर को याद किया गया। इस दौरान संगत ने भजन-कीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। बाद में एक शोभायात्रा निकाली गई, जोकि नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। बाद में एक विशाल भंडारे का भी किया गया।