फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंजाब के पहलवान छोटा सुदाम ने जीता थियाल चौगान दंगल

Mon, 24 Jun 2024 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
18 मिनट तक चले बड़ी माली के मुकाबले में अमृतसर के शन्वीर को दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के थियाल के चौगान में 131वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन हुआ, जिसे पंजाब के छोटा सुदाम पहलवान ने अपने नाम किया है। दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पहलवानों ने हिस्सा लेकर लोगों का मनोरंजन किया। इस एक दिवसीय ऐतिहासिक और प्रसिद्ध दंगल में चार लाख रुपये की इनामी राशि से करीब 54 मुकाबले हुए।
बड़ी माली का मुकाबला पंजाब के छोटा सुदाम और पंजाब के अमृतसर के कोहाली के शन्वीर के बीच हुआ। 18 मिनट तक चले मुकाबले में शन्वीर को हराकर छोटा सुदाम ने दंगल को अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 61 हजार और उपविजेता को 50 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरा माली का मुकाबला पंजाब के खन्ना निवासी पहलवान नरेंद्र ने जीता, जिन्होंने ईरान के मोहम्मद आमिर को हराया। विजेता पहलवान को 50 हजार और उपविजेता को 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरी माली का मुकाबला जम्मू के दोमाना के पहलवान राशिद ने जीता, जिन्होंने चंडीगढ़ के मुलापुर के योगेश को हराया। विजेता पहलवान को 18 हजार और उपविजेता को 13 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया मुख्य अतिथि थे, उन्होंने पहलवानों को नकद पुरस्कार वितरित किए। साथ ही आयोजकों को 21 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी। दंगल का आयोजन जम्मू-कश्मीर राज्य खेल परिषद के पूर्व संयुक्त सचिव एवं जम्मू-कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसमें किसान मोर्चा जम्मू-कश्मीर के प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर थियाल चौगान दंगल समिति के सदस्य कृष्ण कुमार (अध्यक्ष), केवल कुमार (उपाध्यक्ष), करतार चंद (सचिव), मदन गोपाल, हाजी मोहम्मद दीन और कृष्ण लाल शामिल रहे।
विज्ञापन



जेके पुलिस के मुनीर ने होशियारपुर के गुरदीप को दी पटखनी
अन्य मुकाबलों में पहलवान माम हुसैन ने खन्ना के दीपक को, जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुनीर ने होशियारपुर के गुरदीप को, नगरोटा के मुराद अली ने दिल्ली के विकास को, यूपी के जावेद ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के राजेश शर्मा को और रियासी के शुभम सिंह ने दिल्ली के प्रदीप को हराया। डोडा एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के नदीम बनाम दिल्ली के विशाल और जम्मू के बिल्लू बनाम दिल्ली के मोहनू के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें