फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू के बीनिया ने दिल्ली के आशीष को दी पटकनी

Sun, 09 Jun 2024 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत बरेडियां के गांव ठिल्ल रैनी में हुआ दूसरा विशाल केसरी दंगल
विज्ञापन

दिल्ली के विशाल को हरा कर बसंतगढ़ के इरफान ने जीती दूसरी माली
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपर। पंचायत बरेडियां के गांव ठिल्ल रैनी में शनिवार को दूसरे विशाल केसरी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें जम्मू के बीनिया मीन ने दिल्ली के आशीष पहलवान को चित कर बड़ी माली का मुकाबला सहित दंगल अपने नाम किया है।
दंगल में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, दिल्ली और हरियाणा आदि राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लेकर लोगों को मनोरंजन किया। दंगल में छोटी-बड़ी करीब 40 कुश्तियां हुईं। 60 हजार रुपये की बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के बीनिया मीन और दिल्ली के आशीष पहलवान के बीच हुआ। काफी देर तक चले शानदार मुकाबले में बीनिया ने आशीष पहलवान को पटकनी देकर खिताब अपने नाम किया। उपविजेता को 40 हजार रुपये की नकद राशि सहित माता की चुनरी व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी माली का मुकाबला बसंतगढ़ के इरफान और दिल्ली के विशाल पहलवान के मध्य हुआ। इसमें इरफान ने जीत हासिल की। विजेता को छह हजार एवं उपविजेता को चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरी माली का मुकाबला उत्तर प्रदेश के कृष्ण और रियासी के मदन पहलवान के बीच में हुआ। इसमें कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मदन को पटकनी देकर जीत हासिल की। विजेता को छह हजार और उपविजेता को चार हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा दंगल 11 अन्य बड़ी मालियां हुईं। दंगल का आयोजत स्थानीय दंगल कमेटी के प्रधान अशोक कुमार, सोनू गुप्ता, प्रकाश वर्मा के सहयोग से किया गया था। इस अवसर पर नेशनल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा मुख्यातिथि और वरिंदर शर्मा, कैप्टन रतन सिंह, आकाश वर्मा, चौधरी अब्दुल राशिद व युवराज सिंह सम्मानित अतिथि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें