फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दमनोत में दो दिवसीय वार्षिक मेला 27 जुलाई से

Mon, 15 Jul 2024 04:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शंखपाल देव स्थान कमेटी ने दी जानकारी, तैयारियां जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शंखपाल देव स्थान कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर ब्लाॅक मोंगरी की पंचायत दमनोत में बाबा शंखपाल देवस्थान पर दो दिवसीय वार्षिक मेला लगेगा। 27 जुलाई को मेले का शुभारंभ होगा यह जानकारी ब्लाॅक मोंगरी की पूर्व बीडीसी अध्यक्ष बिमला देवी और पूर्व सरपंच हंसराज ठाकुर ने रविवार को उधमपुर में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा शंखपाल देवस्थान प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एक बेहद ही रमणीक स्थल है, जहां हर साल बाबा शंखपाल देवस्थान में दो दिवसीय मेला लगता है। इसमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जो न सिर्फ यहां मेेले का आनंद उठाते हैं बल्कि इस क्षेत्र के सुहावने मौसम के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का भी जमकर लुत्फ लेते हैं। वार्षिक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में आने लोगों की सुविधाओं के लिए सभी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से भी जरूरी प्रबंधों में सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वह परिवार सहित मेले में आएं और बाबा शंखपाल का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें