फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने मुक्त करवाए 27 मवेशी

Wed, 18 Sep 2024 03:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेंहम्बल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल किया है। इसमें 27 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार व दो वाहन जब्त किए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाका पॉइंट रेंहम्बल पर नियमित वाहन जांच के दौरान टैंकर (जेके03बी1844) और ट्रक (जेके38यू6781) में 27 मवेशी (टैंकर में 11 और ट्रक में 16) मिले। इन्हें अवैध रूप से घाटी की ओर ले जाया जा रहा था। मौके पर गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, टैंकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें