संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। नवरात्र में होने वाली रामलीला की रिहर्सल शुरू हो गई है। पहले दिन कलाकारों ने उत्साह से अपनी भूमिका को निभाया।
रामलीला क्लब की ओर से गणेश वंदना के साथ रामलीला की रिहर्सल शुरू हुई। पहले दिन पुराने कलाकारों ने नए कलाकारों को गीत-संगीत, डायलॉग बोलने और भाव-भंगिमा संबंधी बारीकियों के बारे में समझाया। उन्हें बताया कि कैसे बोलना है। इसके अलावा यह भी बताया कि डायलॉग के जरिये लोगों को कैसे आकर्षित किया जा सकता है। इस मौके पर रामलीला क्लब के प्रधान शशि शेखर ने बताया कि चिनैनी की रामलीला 15 दिनों तक होती है। पूर्णिमा के दिन श्रीराम का राज तिलक किया जाएगा। उधर, दूसरी ओर रामलीला स्थल पर रंग-रोगन का कार्य जारी है। आयोजन को लेकर अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।