फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस सहचालक से मारपीट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 06:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बस पार्क करवाते समय की थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नए बस स्टैंड पर मंगलवार एक बस के सहचालक के साथ मारपीट करने के आरोप में तीनों लोगों को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आक्रोशित बस चालक शांत हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान रशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को नए बस अड्डे पर ऑटो पीछे करने को कहने मात्र पर भड़के कुछ मेटाडोर वालों ने मोंगरी-लड्डा से उधमपुर पहुंची एक बस के सहचालक के साथ मारपीट की थी, जो एक चिंताजनक मामला है। बस अड्डे पर इस तरह की गुंडागर्दी नहीं होनी चाहिए। इस मामले को लेकर चालकों में काफी रोष था और हमने आरोपियों को पकडने की मांग को लेकर बुधवार को चक्का जाम की भी चेतावनी थी। क्योंकि, मारपीट में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया। अब घायल की हालत में भी कुछ सुधार हुआ है। इस कारण बुधवार को चक्का जाम करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें