फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बट्टल बालिया में शराब की दुकान में चोरी

Thu, 08 Aug 2024 07:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शटर तोड़ कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से लगते औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां में चोरों ने शटर तोड़ कर एक शराब की दुकान में वारदात को अंजाम दिया है। दुकान संचालकों ने 35 हजार की नकदी और महंगी शराब की कुछ बोतलें व अन्य सामान चोरी होने का दावा किया है।
दुकान के संचालकों ने बुधवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के संचालक संजय शर्मा बताया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने सुबह फोन कर चोरी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान पर पहुंचकर देखा तो शटर टूटा था और भीतर भी तोड़फोड़ की गई थी। गल्ले से 35 हजार की नकदी गायब थी और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए थे। मंहगी शराब की कुछ बोतलें और अन्य सामान गायब था। पास ही स्थित एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर एक हजार रुपये की नकदी, कुछ सिगरेट और अन्य सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

चाय की दुकान के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि यहां पहली बार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। इसलिए, पुलिस से अपील है कि इन चोरों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें