उधमपुर। पुलिस ने 18.54 ग्राम चिट्टे के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इरफान अहमद मीर निवासी गुलाब बाग (श्रीनगर) और फुरकान रियाज वानी निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। रैंबल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम ने नाका चेक पाइंट पर कार (जेके01एवी3198) को रोका। इस दौरान कार से 18.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद