उधमपुर। शहर के वार्ड 19 के एकता विहार इलाके में दो बाइक की टक्कर के बाद एक बाइक (जेके02एटी2747) के सड़क से नीचे गिरने पर बच्चे सहित दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गय, जहां उपचार जारी है। बाइक चालक मोहम्मद युनूस ने बताया कि वह रेहमती से एमएच चौक की तरफ से आ रहा था। इस दौरान एकता विहार के समीप एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक सड़क से पांच फुट नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। वहीं, दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। हादसे में पत्नी और छोटा बच्चा जख्मी हुए हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। संवाद