फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश, आंधी से गेहूं की फसल को नुकसान, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। अप्रैल माह में मौसम के लगातार बिगड़ने से किसान चिंतित हैं। दो दिन तक लगातार हुई बारिश व आंधी ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अभी जिला के कई क्षेत्रों में गेहूं फसल पूरी तरह पक्की नहीं है। इस बीच बारिश और आंधी ने फसल को पहुंचा दिया है। तलमाड़ा, जगानू, जिब, गंगेड़ा, रख बडाली, बट्टलवालिया सहित अन्य क्षेत्रों में फसल आधे से ज्यादा गिर गई है। किसान हरि कृष्ण, गौरी शंकर, केवल राम, गिरधारी लाल ने बताया कि फसल को इतना नुकसान बारिश से नहीं हुआ, जितना आंधी और ओले गिरने से हुआ है। जो फसल गिर गई है, उसके खराब होने की आशंका बन गई है। ओले से कनक काली पड़ जाती है। कई जगह से टूट भी जाती है। आने वाले 10 से 20 दिनों तक मौसम साफ रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें