फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हार्डवेयर स्टोर में चोरी के मामले को सुलझाने का दावा

Sun, 21 Apr 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच आरोपी, छह लाख की संपत्ति बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने 16 अप्रैल दर्ज आईटीआई के पास हार्डवेयर स्टोर में हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। साथ ही चोरी के मुख्य आरोपी सहित सामान खरीदने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए छह लाख रुपये की संपत्ति को बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि 16 अप्रैल को विकार अहमद निवासी शहीदी मोहल्ला किश्तवाड़ ने आईटीआई के पास स्थित हार्डवेयर स्टोर में 12-13 और 15-16 की अर्धरात्रि को चोरी के संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना किश्तवाड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। डीएसपी मुख्यालय डॉ. ईशान गुप्ता की देखरेख में पीएसआई अनिल शर्मा की सहायता से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फिरदौस अहमद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मुख्य आरोपी राहुल सिंह निवासी टीआरसी किश्तवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वालों के नामों का खुलासा किया। इसमें नसीर इलाही शेख निवासी चेरहाड़, मोहम्मद हुसैन और जावेद इकबाल शेख निवासी मालीपेठ किश्तवाड़ और शेख आकिब इश्तियाक निवासी हुदरी शामिल हैं। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दबिश देकर चोरी के सामान को बरामद कर लिया। इसमें बिजली की मोटरें, पानी की टंकी, गीजर, मोटर चालित कटर, सिंक, पाइप रोल, पेंट और शॉवर आदि वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें