फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वयंसेवकों ने चलाया देविका घाट पर सफाई अभियान

Mon, 16 Sep 2024 06:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। अपने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए रविवार को देविका आर्मी के सदस्यों की तरफ से नगर परिषद और स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से देविका घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों के साथ ही शहरवासियों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

सभी ने देविका घाट और नदी की सफाई की और गाद व कचरे को बाहर निकाला। इसके अलावा देविका परिसर को भी चकाचक किया गया। उन्होंने शहरवासियों से देविका को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

स्वयंसेवक अशोक कुमार और रोहित आदि ने कहा कि देविका को गंदगी मुक्त रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें