संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में हाईवे के किनारे सिविल डिफेंस के सदस्यों की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया। चीफ वार्डन स्वतंत्र देव कोतवाल ने कहा कि हमने मुख्य रूप से हाईवे के किनारे काली माता मंदिर के नजदीक जगह पर साफ-सफाई की हे। यहां हानिकारक कांग्रेस ग्रास की भरमार है।
इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी पेश आती है। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात का मौसम है और इस कांग्रेस ग्रास को हाथ से भी उखाड़ कर फेंका जा सकता है। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि अपने आसपास जहां भी कांग्रेस ग्रास है वहां उसे फेंक दे क्योंकि यह न सिर्फ इंसानों और जानवरों के लिए बल्कि फसलों को भी नुकसान पहुंचाता है। अभियान में शेखर शर्मा, बलवीर सिंह, अशोक शर्मा व अन्य शामिल थे।