फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 40 लाख रुपये की लागत से सुधरेगी शहर की तीन मुख्य सड़कों की हालत

Fri, 29 Mar 2024 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शिव नगर, संबल और गोबिंद नगर रोड की मरम्मत का कार्य किया शुरू
विज्ञापन

चुनाव के बाद यूईईडी की तरफ से उखाड़ी गई सड़कें होंगी चकाचक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लंबे समय से बदहाल सड़कों की परेशानी से जूझ रहे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, 40 लाख रुपये की लागत से पार्ट होल्स कार्य के तहत शहर की (शिव नगर रोड, संबल रोड और गोबिंद नगर रोड) तीन सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। चुनाव के बाद यूईईडी की तरफ से उखाड़ी गई सभी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, जिसे लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।
संबल रोड, गोबिंद नगर रोड और शिवनगर रोड पर तारकोल बिछाने से परेशान शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। यह तीनों सड़कें शहर की जीवनरेखा हैं। इसमें एसएसपी कार्यालय के साथ लगती शिव नगर सड़क पर डीआरडीओ कार्यालय है। संबल रोड पर डीसी निवास और इससे पहले इस रोड के किनारे एक निजी काॅलेज, एक सरकारी व दो निजी स्कूल और एक सत्संग भवन है। सड़क पर कैपरी से शिवाॅलिक काॅलेज तक काफी ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह गोबिंद नगर रोड पर एलआईसी कार्यालय और आगे जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का कार्यालय है। काफी ज्यादा जर्जर होने के कारण इन सड़कों से आवाजाही के दौरान एलआईसी कार्यालय और जेके बोर्ड कार्यालय में आने वाले लोगों और छात्रों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इन सड़कों की मरम्मत होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को भी काफी ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन

सीवरेज का काम शुरू होने के बाद से ही पूरे शहर के लोग जर्जर सड़कों की वजह से परेशान हैं। इन सड़कों पर तारकोल बिछाए जाने से काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है जल्द शहर की अन्य सभी सड़कों की हालत भी जल्द सुधारी जाएगी।
- राजिंद्र सिंह, स्थानीय निवासी

जर्जर सड़कों के कारण आवाजाही को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संबल रोड और शिवनगर रोड पर काफी गड्ढे बने हुए हैं। इससे आवाजाही के दौरान कई बार दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। अब इन सड़कों की हालत सुधरने से काफी राहत मिलेगी।
- संजय शर्मा, स्थानीय निवासी
संबल रोड, शिवनगर रोड और गोबिंद नगर रोड तीनों सड़कें हाईवे से जुड़ती हैं। यह शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इनके किनारे कई स्कूल-काॅलेज और महत्वपूर्ण कार्यालय हैं, जहां रोजाना काफी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। जर्जर हालत से काफी ज्यादा परेशानी थी, लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद है।
-सुभाष कलसोत्रा, स्थानीय निवासी
इन सड़कों की तर्ज पर शहर की अन्य सभी सड़कों की हालत सुधारने की जरूरत है। शहरवासी कई सालों से सड़कों पर गड्ढों की समस्या से जूझ रहे हैं। यह शहर की एक बड़ी और हादसों का जोखिम बढ़ाने वाली परेशानी है। इसका जल्द समाधान किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

-सुनील गुड्डा, स्थानीय निवासी
यूईईडी विभाग की तरफ से सीवरेज कार्य के दौरान उखाड़ी गई शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। चुनाव संपन्न होने के बाद इस पर जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल, पार्ट होल्स के तहत कुछ सड़कों पर छूटे काम को पूरा किया गया है। शेष कार्य जारी है।
- सरवर महमूद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें