फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर के 10 कोचिंग केंद्रों पर छापा, अधिकतर केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़

Fri, 09 Aug 2024 06:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कोचिंग केंद्र में हुए हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, एडीसी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बेसमेंट में नहीं जल निकासी के प्रबंध, छतों से टपका मिला पानी
पार्किंग की व्यवस्था न होने से पैदा हो रही जाम की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दिल्ली के कोचिंग केंद्र की बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के मामले के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन की टीम ने शहर के 10 मुख्य कोचिंग केंद्रों में दबिश देकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान कई संस्थानों के बेसमेंट में जल निकासी के प्रबंध नहीं होने, छतों से पानी टपकने और पार्किंग की व्यवस्था आदि नहीं होने की खामियां मिली हैं। टीम अब रिपोर्ट तैयार कर एडीसी को सौंपेगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को डीसी सलोनी राय के दिशानिर्देश पर नायब तहसीलदार जगानू मारूफ खान के नेतृत्व में गिरदावर विशाल शर्मा, पटवारी शकील मोहम्मद, जूनियर असिस्टेंट साहिल शर्मा, पीएसआई अखिलेश खजूरिया की टीम ने पुलिस व सीआरपीएफ की मौजूदगी में शहर के मुख्य 10 कोचिंग केंद्रों में छापा मारा।
इनमें पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग, धार रोड, आदर्श कॉलोनी, मुख्य बाजार सहित अन्य रिहायशी इलाकों में चल रहे केंद्र शामिल हैं। टीम ने केंद्राें के बेसमेंट में जल निकासी, सुरक्षा प्रबंध और आगजनी जैसी घटनाओं से बचने लिए फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पार्किंग सुविधा, ट्रांसपोर्ट, स्पेस के साथ सुरक्षित इमारतों के बारे में जानकारी हासिल की।

शहर के सभी मुख्य केंद्रों की जांच की गई है। इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार कर एडीसी को सौंपी जाएगी। जांच के बाद जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जगानू मारूफ खान, नायब तहसीलदार, जगानू


संस्थानों में आपात स्थिति में सुरक्षा प्रबंधों का नहीं हो रहा पालन
टीम ने जांच में पाया कि कुछ केंद्र किराये की इमारतों में चल रहे हैं, जहां अव्यवस्था का स्थिति है। एक केंद्र की छत से पानी टपकता मिला है। कुछ के शौचालयों में सफाई व्यवस्था का कोई प्रबंध नहीं था। एक केंद्र बेसमेंट में चलाया जा रहा है, जहां जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि दिल्ली में हुए हादसे के बाद कोचिंग केंद्रों ने कोई सबक नहीं लिया है। अधिकतर केंद्रों में फायर सेफ्टी या आपात परिस्थिति से निपटने के कोई भी सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं। कुछ केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और कुछ के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे केंद्रों में कोचिंग खत्म होने पर जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। सूत्रों की माने तो निर्देशों की अवहेलना करने वाले केंद्रों को सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें