फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अविकेश के अर्धशतक की बदौलत अंतिम चार में पहुंची राइजिंग इलेवन

Thu, 25 Jul 2024 05:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में सीपीएल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीएसके को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी-10 प्रतियोगिता जारी है। इसमें क्षेत्र की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार को प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें राइजिंग इलेवन ने सीएसके को हराकर समीफाइनल में जगह बनाई।
बुधवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन, टीम के लिए महंगा साबित हुआ। राइजिंग इलेवन की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन बनाए और जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अविकेश मन्हास ने 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा है।
विज्ञापन

सीएसके के राजेश्वर सिंह ने दो ओवर में 15 रन लेकर दो विकेट हासिल किया। 101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम 66 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें रशीद कंठ ने टीम के लिए सर्वाधिक 13 गेंद में 34 रनों की पारी खेली। राइजिंग इलेवन के लिए मनोज ने दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। राइजिंग इलेवन द्वारा क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। साइजिंग इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें