फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र में करें मां भगवती की अराधना : स्वामी दिव्यानंद

Tue, 09 Jul 2024 06:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेश व नौ देवियों के पूजन के साथ चिनैनी में शतचंडी यज्ञ आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। गुप्त नवरात्र में मां भगवती की कथा सुनने के साथ ही अराधना करनी चाहिए। जो लोग कथा स्थल पर पहुंचते हैं उनकी अराधना कथा सुनने मात्र से ही हो जाती है। यह ज्ञान स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज ने सोमवार को चिनैनी कस्बे के वार्ड सात में शुरू हुए शतचंडी यज्ञ व कथा में संगत को दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सबसे पहले श्रीगणेश और नौ देवियों की पूजा की गई। इसके बाद पूजा कर श्रीहनुमान के ध्वज को मंदिर में चढ़ाया गया और यज्ञ में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। दोपहर के समय वार्ड सात में देवी भागवत महा ज्ञान यज्ञ एवं शत चंडी पाठ का शुरू हुआ। इसमें स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज ने संगत को उपदेश दिए गए। कथा के दौरान बताया कि गुप्त नवरात्र जारी हैं। उन्होंने मां भगवती की कथा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष व मां भगवती की प्राप्ति और पापों से भी मुक्ति मिलती है। कथा के बाद भजन-कीर्तन भी किया गया। इस दौरान दिनभर कस्बे में मां के जयकारे लगने से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें