फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्णाहुति डाल कर प्रदेश सहित परिवार में सुख-शांति की कामना की

Mon, 15 Jul 2024 04:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे के साथ देवी भागवत महा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी पाठ का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे के वार्ड सात में जारी देवी भागवत महा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी पाठ का रविवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में हिस्सा लेकर आहुतियां डालीं और प्रदेश सहित परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की। वहीं, भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र में जारी कथा में स्वामी दिव्यानंद महाराज ने संगत का मार्गदर्शन किया। रविवार सुबह शतचंडी यज्ञ में पूजा -अर्चना की गई। इसके बाद पूर्णाहुति डाली गई। वहीं, कंजक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज ने मां भगवती की कथा के बारे में बताया गया। अंत में भजन-कीर्तन भी किया गया। पूरा क्षेत्र मां भगवती के जयघोष से दिनभर गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें