फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड-4 की गली खस्ताहाल, मरम्मत पर नहीं ध्यान, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वार्ड नंबर-4 आदर्श कॉलोनी से पुराने नेशनल हाईवे व कारगिल हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली गली खस्ताहाल होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आवागमन में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के अनुसार पुराने हाईवे व मंदिर के अलावा धार रोड को जोड़ने व मुख्य बस स्टैंड के साथ-साथ डीसी दफ्तर की ओर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता होने से बड़ी संख्या में लोग यहां से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से गली की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश होने पर इस खस्ताहाल गली में दुश्वारियां और बढ़ जाती हैं। गड्ढ़ों में पानी भरने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी हिमांशु वर्मा ने कहा कि हैरानी होती है कि शहर के बीचों बीच होने के बावजूद गली की मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है। इसकी वजह से हर दिन परेशान होना पड़ रहा है।

रोहित कुमार का कहना है कि शॉर्टकट रास्ता होने के चलते बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। बारिश होने पर इस रास्ते से आवागमन में दिक्कतें आती हैं।

अकशुन मेहरा का कहना है गली में जगह-जगह गड्ढे हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक इस रास्ते पर गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद गली की मरम्मत कराने को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों को ज्ञापन भी साैंपे थे। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

राकेश कुमार का कहना है कि इस गली से सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग हनुमान मंदिर जाते हैं। गली खस्ताहाल होने से उन्हें काफी दिक्कतें आती हैं। बारिश होने पर गली में फिसलन हो जाती है। इस पर वाहन पर चलाना तो दूर की बात है, पैदल भी नहीं चला जा सकता। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन



इस वर्ष के बनाए गए प्लान मेेें इस गली को रखा गया है। मौजूदा समय में आचार संहिता के चलते मरम्मत का कार्य शुरू नहीं करवाया जा सकता। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें