फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कनेक्शन काटने पर जलशक्ति विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sun, 09 Jun 2024 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नोटिस के कार्रवाई करने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे में शनिवार को बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने और घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जलशक्ति विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के रोष का सामना करना पड़ा है। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और बिना नोटिस के कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में टीम ने कई कनेक्शन काटे। विभाग की टीम जैसे ही कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि विभाग को समय देना चाहिए था, ताकि वह औपचारिकताएं पूरी कर सकें। एसई आरके महाजन ने कहा कि लोगों को कुछ दिनों का समय दिया गया है। इस दौरान जो लोग घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें बदलवाएं। साथ ही बकाया बिल का भी जल्द भुगतान करें। वह चार-पांच दिन के बाद दोबारा से कस्बे में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें