संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। मिडिल स्कूल टंडार अब बलिदानी प्रदीप कुमार के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल का नाम प्रदीप कुमार के नाम पर रखा गया। इस मौके पर बलिदानी प्रदीप कुमार को श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम में एसडीएम गुरदेव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
स्कूल के नामकरण के मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति को दर्शाती प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बलिदानी प्रदीप कुमार के शौर्य को भी याद किया गया। छात्रों को बताया कि वर्ष 1999 में सुद्धमहादेव के चोका नाले में आतंकी हमले में प्रदीप कुमार बलिदान हो गए थे। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदीप कुमार के परिवार को सम्मानित भी किया गया। एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ शहीद के नाम के तहत पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
लोग पिता के बलिदान को रखेंगे याद
शहीद प्रदीप कुमार के बेटे राहुल ने बताया कि चिनैनी के टंडार में आयोजित कार्यक्रम में परिवार को बुलाया गया था, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। राहुल ने बताया कि उनके पिता प्रदीप कुमार के नाम से स्कूल का नाम रखा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 26 साल पहले आतंकी हमले में उनके पिता बलिदान हो गए थे। खुशी है कि स्कूल का नाम पिता के नाम पर रखा गया है। इसके जरिये लोग उनके बलिदान को याद रखेंगे।