संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की सराय में सोमवार से डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान हनुमानगढ़ (राजस्थान) की ओर से पांच दिवसीय शिविर का आगाज हुआ है। पहले दिन चिनैनी सहित आसपास के लोगों ने हिस्सा लेकर रोगों की जांच करवाई है।
इस दौरान चिकित्सकों ने एक्यूप्रेशर, कपिंग थेरेपी, वाइब्रेशन थेरेपी के जरिए बीमारियों का इलाज किया। इस संस्थान के इंचार्ज डॉक्टर केएल लोहिया ने बताया कि चिनैनी में पहली बार शिविर लगाया गया है। शिविर में 30 से ज्यादा मरीजों की जांच के साथ ही उपचार किया गया है। इस मौके पर इस राहुल लोहिया, हिम्मत सिंह और रोहन आदि मौजूद रहे।