चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चिनैनी-दोमेल सड़क पर संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। इस दौरान उसके पास से जेके स्पेशल व्हिस्की की 29 बोतलें (250 एमएल की 22, 180 एमएल की 03 और 750 एमएल की 04 बोतलें) बरामद कीं। आरोपी की पहचान माक्खन निवासी बश्त (चिनैनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद