चिनैनी। पुलिस ने एक टैंकर से 345 किलो भुक्की के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह भुक्की पॉलिथीन के 23 बैग में छिपाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी डेरा बस्सी मोहल्ला (पंजाब) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने जीरो पॉइंट पर एक नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को रोका और तलाशी लेने पर 345 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने टैंकर को सीज कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद