फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चक्खड़ रोड के कच्चे हिस्से पर बिछेगी तारकोल

Thu, 18 Jul 2024 06:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से 26.93 लाख का टेंडर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते चक्खड़ क्षेत्र की मुख्य सड़क के अतिरिक्त कच्चे हिस्से पर जल्द तारकोल बिछाई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 26.93 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण खुश हैं। स्थानीय निवासी रिंकू शर्मा, सृष्टा देवी और कमलेश कुमार ने बताया कि कच्ची सड़क के कारण काफी परेशानी हो रही थी। गर्मी के दौरान जहां धूल-मिट्टी परेशानी बढ़ाती है और बरसात में कीचड़ व फिसलन बढ़ने से हादसों का जोखिम बना रहता है। गड्ढे बारिश के पानी से भरकर तालाब का रूप धारण कर लेते हैं। इस कारण पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है। इसलिए वे लंबे समय से इस सड़क को यहां पक्का बनाने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर तारकोल बिछने से उनकी आवाजाही को लेकर पेश आने वाली परेशानियों का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें