चिनैनी। पुलिस ने पुख्ता सूचना पर कस्बे में दबिश देकर एक कमरे से शराब की अवैध एक हजार बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान सरजन निवासी सीता मारी के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में चिनैनी में किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद