फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशी तस्करी का प्रयास विफल

Sun, 21 Jul 2024 03:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पुलिस पोस्ट सुधमहादेव की टीम ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर नौ मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शौकत अली निवासी कोसार (चिनैनी) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौक सुधमहादेव की टीम ने एक नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका और तलाशी के दौरान नौ मवेशी मिले। चालक मवेशियों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें