फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिल्लन बावली सड़क पर 23 लाख से बिछेगी तारकोल

Sun, 21 Jul 2024 03:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर की बिल्लन बावली सड़क के खस्ताहाल हिस्से की हालत सुधारने के लिए जल्द ही तारकोल बिछाई जाएगी। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने 23 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
स्थानीय निवासी अमित कुमार, बीरू महाजन, गौरव शर्मा और नीरज ने बताया कि अधिकतर सड़क पर तारकोल बिछा दी गई है, लेकिन किन्हीं कारणों से एक हिस्से को छोड़ दिया गया था। इस कारण उक्त हिस्से की हालत काफी खराब हो गई थी, जिस कारण वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के दिनों अधिक दिक्कत अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लोग लंबे समय से यहां तारकोल बिछाने की मांग कर रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस पर तारकाेल बिछाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क के इस हिस्से पर भी तारकोल बिछा कर राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें