फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एंचा-चक्सू सड़क को पक्का करने की मांग

Fri, 19 Jul 2024 05:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी तहसील मुख्यालय के एंचा से चस्कू गांव की तरफ जाने वाली सड़क अभी भी कच्ची है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से सड़क को जल्द पक्का करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण पूर्व पंच सुषमा देवी, शकील, इमरान और मुकेश ने बताया कि चिनैनी तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती एंचा-चस्कू सड़क आज भी कच्ची है। इस सड़क पर कई गांवों की हजारों की आबादी निर्भर है। बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल और कॉलेज जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। सड़क कच्ची होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी कम है। बारिश में यह सड़क दलदल का रूप धारण कर लेती है। इस कारण कई बार राहगीर फिसल कर घायल तक हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से सड़क की ओर ध्यान देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें