फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिल्डी में पानी की किल्लत, ग्रामीण तीन किमी दूर बावली से बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के सरकारी हाई स्कूल के नल में कई दिनों से नहीं की गई आपूर्ति, बच्चे भी परेशान
विज्ञापन


जल जीवन मिशन से पाइप लाइन बिछाई, टैंक भी बनवाए, नहीं दी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। पंचायत चिल्डी में लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन तीन किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलस्रोत (बावली) से पानी लाना पड़ रहा है। पंचायत में स्थित सरकारी हाई स्कूल में कनेक्शन होने के बावजूद कई दिनों से पानी का आपूर्ति नहीं हुई है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चों को बावली से पानी लाना पड़ता है। हालांकि, कई बार स्कूल प्रशासन व स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। बावजूद इसके लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
पूर्व सरपंच छोटू राम ने बताया कि जहां गांव के लोग पीने के पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से परेशान हैं, वहीं स्कूल के विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में पाइप लाइन तो बिछा दी गई है, टैंक भी बनाए गए हैं। बावजूद इसके पानी न आने से क्षेत्र के लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से ही पानी लाने पर मजबूर है। उन्होंने कहा, जहां एक तरफ डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं लोग प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं। पूरी पंचायत में पानी की किल्लत से लोग बेहाल हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों से जल्द क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल जीवन मिशन का काम कर रहे ठेकेदारों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में काम को शुरू करवाएं, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।



-राकेश सिंह मन्हास, एईई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें