संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी-चंप्याड़ी सड़क पर बने गड्ढे आवागमन में बड़ी परेशानी साबित हो रहे हैं। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग हाईवे का वैकल्पिक मार्ग है। इसकी सुध ली जानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी सूरज प्रकाश, विशंभर सिंह, हरि ओम ने कहा कि कुछ माह पहले इस मार्ग पर तारकोल डाला गया था। लेकिन सड़क किनारे नालियां सही नहीं होने के चलते बारिश का पानी सड़कों पर बहने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। वाहन चालकों को करीब साढे़ तीन किलोमीटर का सफर तय करने 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। सड़क खस्ताहाल होने से वाहनों में भी खराबी आ रही है।