फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा तरमियान देवस्थान पर सात बिरादरियों मेल से मेले जैसा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन में आहुतियां डालकर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बाबा तरमियान देवस्थान पर रविवार को सात बिरादरियों की मेल आयोजित हुई। इसमें काफी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन के उपरांत कंजक पूजन किया गया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर देवस्थान पर मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बाबा बासुकी नाग तरमियान कमेटी के चेयरमैन जोगिन्दर वर्मा ने बताया कि हर साल यहां भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें एक साथ महोत्रा, वर्मा, पाधा, संगराल, राजपूत आदि सात अलग-अलग बिरादरियों की वार्षिक मेल आयोजित होती है। इस दौरान देवस्थान पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सभी बाबा बासुकी नाग तरमियान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का देवस्थान पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। सुबह सबसे पहले देवस्थान पर हवन का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के लोगों ने आहुतियां डालीं और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन में पूर्णाहुति के बाद कंजक पूजन किया गया। दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू किया गया, जो शाम को पांच बजे तक चला। कार्यक्रम में रामनगर, घोरडी, उधमपुर और जम्मू से श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर प्रशासन से देवस्थान का विकास करवाने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें