फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारी बारिश के अलर्ट के बाद विंटर जोन के स्कूल बुधवार तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। भारी बारिश के अलर्ट के बाद चिनैनी शिक्षा जोन में पड़ते विंटर जोन स्कूलों में बुधवार तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण मंगलवार तथा बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मंगलवार की सुबह विद्यार्थी स्कूलों के लिए निकल गए थे। स्कूल पहुंचकर उन्हें जानकारी मिली कि दो दिन छुट्टी है। बच्चों के परिजन ने कहा कि यदि प्रशासन को भारी बारिश को लेकर जानकारी थी तो छुट्टी पहले दिन घोषित की जानी चाहिए थी। बच्चों को आने-जाने में ही घंटों वक्त लग जाता है। वहीं जेडईपीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि चिनैनी शिक्षा जोन के विंटर जोन के स्कूलों में बुधवार तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें