फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मांस बेचने वाले ढाबों पर दबिश, बासी खाद्य सामग्री बेचने वालों के चालान

विज्ञापन
उधमपुर। छापेमारी के दौरान खराब मीट को नष्ट करवाती विभागीय टीम: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। फल-सब्जियों के अलावा खासतौर पर ढाबों और दुकानों पर ग्राहकों को बेचे व परोसे जाने वाले मीट (मांस और मांस उत्पाद) की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को पुलिस टीम के साथ नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।
इसमें मीट बनाकर परोसने व कच्चा मांस बेचने वाली दुकानों और ढाबों पर औचक छापेमारी कर खाद्य सामग्री की जांच की गई। इस कार्रवाई में शहर के भीतर लगभग 10 दुकानदारों को बासी खाद्य सामग्री बेचने व साफ-सफाई में कोताही बरतने के लिए चालान किए गए और एक ढाबे से सात किलो के करीब खराब मीट को जब्त कर नष्ट किया गया। साथ ही दुकानदारों को यह भी समझाया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का खास ख्याल रखें ताकि ग्राहकों को सेहत पर बुरा असर न पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई पिछले दिनों कश्मीर में कई दुकानों पर क्विंटलों के हिसाब से बरामद खराब मीट की बरामदगी के संज्ञान में की गई है। जिसके तहत हर जिला में जिला प्रशासन द्वारा इसकी निगरानी को लेकर टीमों का गठन किया गया है, जो दुकानों और ढाबों पर ग्राहकों को परोसे व बेचे जाने वाले खाद्य सामग्री की जांच करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन उधमपुर द्वारा भी एक टीम का गठन किया गया है। इसमें नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी परवेज चौधरी ने बताया कि प्रशासन और माननीय हाईकोर्ट के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बेचे जा रहें मांस और मांस उत्पाद की क्वालिटी की जांच करना था। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी से अपील है कि खराब खाद्य पदार्थ बिल्कुल न बेचें, स्वच्छता का ध्यान रखें और बाहर की गंदी चीजों से परहेज रखें। जनता से भी अपील है कि वे खाद्य पदार्थ की खरीद से पहले इसकी क्वालिटी की अच्छे से जांच कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें