फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चरी में मुख्य सड़क की जल्द होगी मरम्मत, बिछेगी तारकोल

Fri, 12 Jul 2024 05:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने जारी किया 48.61 लाख रुपये का टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत चरी सयाल में मुख्य सड़क से वाया विजय अकादमी और पीर बाबा होते हुए पीएमजीएसवाई रोड तक जल्द ही मरम्मत करने के साथ ही तारकोल बिछाई जाएगी। इससे ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। लोक निमार्ण विभाग ने इस संबंध में 48.61 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। विभाग का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क की हालत सुधारने की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीण काफी खुश हैं। स्थानीय निवासी मनीष, गंगाराम, मुंशी राम, बिट्टू आदि ने बताया कि इस सड़क की जर्जर हालत की वजह से चरी सयाल और इसके आसपास की करीब पांच हजार आबादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, बरसात के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ व फिसलन से ज्यादा परेशानी होती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलन की वजह से जख्मी भी हो चुके हैं। यह लोगों की काफी पुरानी मांग है। अब इस सड़क की मरम्मत को लेकर शुरू की गई प्रक्रिया से काफी राहत मिली है। उम्मीद है जल्द मरम्मत कार्य करवाकर तारकोल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें